• Wed. Aug 26th, 2026

नेपाल के बांके जिले में मे दो समुदायों के बीच बवाल को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर आवाजाही बंद,सीमा सील 

ByJyoti Nishad

Oct 3, 2023

उमेश तिवारी

महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में दो समुदायों के बीच उभरे विवाद को लेकर वहां के बांके जिला प्रशासन ने कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। इसको लेकर भारतीय सीमा को भी बंद कर दिया गया है।

मंगलवार दोपहर से भारत की सीमा बंद होने से नेपाल व भारत के बीच आने-जाने वाले लोगों में काफी अफरातफरी का माहौल है। सीमा पर जाम की स्थिति से लोग परेशान हैं। हालांकि पुलिस के अधिकारी सभी को समझाने बुझाने के साथ अपने घरों को वापस जाने की बात कर रहे हैं।

जिला प्रशासन कार्यालय बांके ने नेपालगंज उप-महानगरीय शहर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। बांके के प्रमुख जिलाधिकारी विपिन आचार्य ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे से कर्फ्यू लगा दिया गया है। नेपाल में कुछ दिनों से धार्मिक तनाव देखा जा रहा था। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव कम करने के लिए प्रशासन ने सर्वदलीय बैठक की। इसके बाद बात न बनने के बाद यह कदम उठाया गया है।

Leave a Reply