• Tue. Nov 3rd, 2026

विजयादशमी शोभायात्रा में एंबुलेंस के लिए रुकवाई यात्रा, सीएम योगी ने मरीज को दिया रास्ता

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर से मंगलवार शाम निकली पारंपरिक विजयादशमी शोभायात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए यात्रा रुकवा दी। मंदिर के मुख्य द्वार के आगे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच एंबुलेंस का सायरन सुनते ही उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को रास्ता खाली कराने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल रास्ता बनाया। एंबुलेंस के सुरक्षित निकल जाने के बाद ही शोभायात्रा दोबारा आगे बढ़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धार्मिक आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए रास्ता देने को प्राथमिकता दी।

घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसे लेकर इंटरनेट मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने एंबुलेंस को रास्ता देने के निर्णय की सराहना की है।

Leave a Reply